Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई। पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की

कोरबा( न्यूज उड़ान ) हरदीबाजार-दीपका एसईसीएल क्षेत्र की अधिग्रहण प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

धारा 09 (अधिग्रहण प्रक्रिया) के प्रकाशन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है।

इसके बावजूद हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इसी क्रम में 27 दिसंबर 2025 को एसडीएम श्री रोहित सिंह के निर्देशन में हरदी बाजार तहसीलदार श्री अभिजीत राजभानु एवं टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अनीता राठौर के ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए पाया कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंटों का निर्माण किया जा रहा था।

मौके से 30 हजार नग अवैध ईंटें जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र के लिए धारा 09 का प्रकाशन होने के बाद संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण, व्यावसायिक गतिविधि या संसाधनों का दोहन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा मुआवजे की आशंका या अवैध लाभ कमाने की नीयत से ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे थे तथा नदी-नालों से अवैध रेत परिवहन कर निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं अधिग्रहित भूमि की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम निरंतर क्षेत्र में निगरानी और छापेमारी कर रही है।

इससे पूर्व हरदीबाजार और सुआभोड़ी क्षेत्र में 18 ईंट भट्टों पर कार्रवाई कर 9 लाख ईंटें जब्त की जा चुकी हैं।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि अवैध रेत और ईंट परिवहन में प्रयुक्त वाहनों जैसे जेसीबी एवं ट्रैक्टर को राजसात करने की प्रक्रिया और अधिक सख्ती के साथ लागू की जाएगी।

प्रशासन का संदेश है कि धारा 09 के प्रकाशन के बाद किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, ईंट निर्माण अथवा रेत परिवहन कानूनी अपराध है और अधिग्रहण प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन