Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर ली शपथ।

कोरबा( न्यूज उड़ान )भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एकजुट होकर शपथ ली।

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई और इस अवसर पर युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि- युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।

“देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। आइए हम मिलकर अपने जिले/राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें। मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।“

इस कार्यक्रम में कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन