Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न।

कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा की प्रथम परिचयात्मक बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कोरबा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इसके पश्चात परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोरबा के महामंत्री अजय विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम नारायण शराफ, जिला महामंत्री विवेकानंद एवं कीर्ति कश्यप, उपाध्यक्ष नीलाबर राठिया, शशि चन्द्रा, विष्णु यादव, नरेश देवांगन (कोषाध्यक्ष), दिलहरण महंत, नागेश्वरी कंवर, मालिक राम राजवाड़े, मनोज धीरहे (जिला मंत्री), संजू वैष्णव (जिला मीडिया प्रभारी), कुंदन दीवान सहित समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में कोसाबाड़ी मंडल से भजन कंवर, बालको मंडल से नारायण जी, दर्री मंडल से अतुल सराफ, सर्वमंगला नगर मंडल से भुनेश्वर दास, बरपाली मंडल से सुंदर पटेल, उरगा मंडल से शंकर लाल, करतला मंडल से सोमनाथ, कटघोरा मंडल से मनोज सोनी, दीपका मंडल से छत लाल यादव एवं राकेश पटेल, बाकीमोंगरा मंडल से तुंगन पटेल, हरदी बाजार मंडल से रमेश यादव, भिलाई बाजार मंडल से श्याम लाल जवाली, पोड़ी लाफा मंडल से बोधि यादव, पाली मंडल से रामावतार दीक्षित तथा पोड़ी उपरोड़ा मंडल से प्रह्लाद कंवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम नारायण शराफ ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा तथा गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेगा।

उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधा, समर्थन मूल्य एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हुए किसानों के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन