Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : मेहनत की फसल और सम्मान की कीमत-सिरमिना के किसानों ने बेचा धान। सिंचाई का पर्याप्त साधन नहीं होने के बाद भी बोते हैं धान

कोरबा( न्यूज उड़ान )

जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सिरमिना में रहने वाले लगभग 80 वर्षीय किसान समुद्र राम कुर्मी, संतलाल, अनुराग जायसवाल, दिलदार साय, ग्राम कोठीखर्रा के रमेश साहू, ग्राम अटारी के रामलगन, ग्राम सिमगा के खुलेन्द्र, ग्राम घोंसरा के रामविलास ने इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र सिरमिना में अपना पंजीयन कराया और आज केंद्र में अपनी मेहनत की फसल को बेचकर खुशी महसूस की।

वे सिंचाई की सुविधा न होने के बावजूद वे वर्षों से मेहनत कर धान की फसल लेते आ रहे हैं।

विपरीत परिस्थितियों में भी फसल बोने वाले किसानों द्वारा जब उपार्जन केन्द्र में धान बेची जाती है तो उन्हें एक अलग ही खुशी महसूस होती है।

किसान समुद्र राम कुर्मी, संतलाल, अनुराग जायसवाल, दिलदार साय, रमेश साहू, रामलगन, खुलेन्द्र, रामविलास बताते हैं कि उनके क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं है, इसलिए फसल निकालना बेहद कठिन होता है।

फिर भी जब मेहनत से उगाई गई फसल कटकर घर आती है, तो उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती है।

धान उपार्जन केन्द्र सिरमिना में किसान खुलेन्द्र पिता करमन ने 110 क्विंटल, रामविलास ने 112 क्विंटल, संतलाल ने 73 क्विंटल, अनुराग जायसवाल ने 70 क्विंटल, रमेश साहू ने 49 क्विंटल, रामलगन ने 60 क्विंटल धान बेचा। इन सभी किसानों ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र सिरमिना में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान बेचने में बेहद सहूलियतें प्रदान की हैं।

समर्थन मूल्य के साथ ही आदान सहायता राशि भी मिलती है, जिससे प्रदेश के किसानों को देश में सबसे अधिक लाभ मिलता है।

धान उपार्जन केंद्र सिरमिना के प्रभारी प्रबंधक आनंद कौशिक ने बताया कि उनके केंद्र में 1783 किसान पंजीकृत हैं।

यहाँ किसानों के लिए पानी, शौचालय और छांव की समुचित व्यवस्था है। किसी को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।

केंद्र में माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे किसान तुरंत और आसानी से राशि निकाल सकते हैं। आगामी खरीदी सत्र 2025-26 के लिए 50 हजार बारदाना भी उपलब्ध रखे गए हैं, ताकि किसी तरह की कमी न हो।

कठिन परिस्थितियों में मेहनत करने वाले किसान समुद्र राम कुर्मी जैसे कृषक अपने संकल्प, परिवार के सहयोग और सरकार की सुविधाओं से न केवल फसल उगाने में सफल हो रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक मूल्य भी प्राप्त कर रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन