Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न। निवेश और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सिंगल विंडो सिस्टम और भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनके समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें।

स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन।

जिले में नवीन निवेश और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रकरणों को फरवरी माह तक अनिवार्य रूप से स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक अब प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी ताकि प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग हो सके।

बैठक में नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन