Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

कोरबा : ऑपरेशन “शांति” के तहत नव वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व कोरबा पुलिस ने की 51 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 15 स्थायी वारं

कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है।

नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने विभिन्न थानों के कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं।

इस अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा एवं चौकी मानिकपुर द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

दूसरी ओर, थाना उरगा एवं थाना बालको द्वारा क्रमशः 4 एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए, जबकि थाना कुसमुंडा एवं थाना कटघोरा द्वारा 2-2 स्थायी वारंट की तामिली की गई।

ये सभी वारंटी लम्बे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे, जिन पर कड़ी निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

▪️ जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हो एवं जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना भी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

▪️ किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

▪️ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

▪️ नव वर्ष शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन