Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : NDA की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा में खुशी की लहर — गोपाल मोदी जी बोले, यह जनता के विश्वास की विजय हैं।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और एकतरफा जीत के बाद पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

जिसका जीवंत दृश्य कोरबा के टी.पी. नगर चौक में देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा इस प्रचंड विजय पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। ढोल–नगाड़ों की गूंज और फटाखों के धमाकों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके। जीत की खुशी में मिठाइयाँ बाँटकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दी गईं।

‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा टी.पी. नगर चौक गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और विश्वास की विजय है।

इस जनादेश ने विपक्ष को स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्र की जनता विकास और स्थिरता के साथ खड़ी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी व कार्यकर्ताओ ने जीत को जनता की विजय बताते हुए इस जश्न को कोरबा के लिए एक यादगार क्षण बना दिया।

बिहार की जनता ने दिया करारा जवाब - गोपाल मोदी।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि बिहार की जनता ने अपार जनसमर्थन देकर विपक्षी महागठबंधन के झूठ का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है।

लोकतंत्र को कलंकित करने का जो दुस्साहस ‘वोट चोरी’ जैसे भ्रम फैलाकर विपक्ष कर रहा था, उसे जनता ने करारा जवाब दिया है।

यह जनादेश माननीय मोदी जी के प्रति जनता के अटूट प्रेम, नीतीश कुमार के सुशासन और भाजपा के कर्मठ, सजग एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है।

इस विजय उल्लास में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्सव मनाया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा नरेन्द्र देवांगन, संजय शर्मा, मंजू सिंह, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, अजय पांडेय, नवीन अरोरा, विवेक मार्कण्डेय, सतीश झा, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव सहित सभी मंडल अध्यक्षगण एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन