कोरबा : के.एन.कालेज में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 को।
Wed, Nov 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )
कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 नवंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 09 नियोजकों - उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक कोरबा, फोन पे कोरबा, रोजगार सृजन कोरबा, सिटी डेंटल कोरबा, प्राईमरिका लाईफ इंश्योरेंस कोरबा, एस.बी.इंटरप्राइजेस कोरबा, रेडमून क्लब इंटरनेशनल प्राईवेट लिमि.कोरबा, कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा, वेदान्ता स्कील स्कूल लर्नेट स्कील लिमिटेड कोरबा के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप -
https://shorturl.at/an8XJ
से जुड़ सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण :- सेल्स एक्जिक्यूटिव्ह, टैली ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव्व, रिसेप्सनिष्ट, सेल्स मैनेजर, फिल्ड इंजीनियर, रेसीडेन्स इंजीनियर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, फिल्ड टेक्निकल/ऑन जॉब ट्रेनी, फिल्ड एक्जीक्यूटिव्ह, टेक्निशियन, सोलर, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर 194 रिक्त पदो ंके लिए, आयुसीमा- 18 वर्ष से 45 वर्ष तक एवं योग्यता- 10वीं से स्नातक, पीजीडीसीए, कार्यस्थल - कोरबा, वेतनमान रूपये - 07 हजार से 20 हजार तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल (
https://erojgar.cg.gov.in/
) में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है।
इच्छुक आवेदक-आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर - 07752-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा : कटघोरा क्षेत्र में संयुक्त दल की कार्रवाई, 90 क्विंटल अवैध धान जप्त।
Tue, Nov 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तन्मय खन्ना (आईएएस) के मार्गदर्शन में 24 नवम्बर 2025 को कटघोरा क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई की गई।
तहसीलदार कटघोरा सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र लांझी, तथा कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा के सहायक ग्रेड-2 राजेश झारिया से गठित संयुक्त जांच दल ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कटघोरा, छिर्रा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में कई व्यापारियों के दुकान सह गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान पाया गया।
जांच दल द्वारा नियमों के तहत धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों अनुसार आगे की कार्रवाई की गई तथा जप्त धान को विधिवत सुपुर्दगी में दिया गया।
जांच के दौरान कटघोरा क्षेत्र के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल के पास 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के पास 11.20 क्विंटल, छिर्रा के भागवत प्रसाद जायसवाल के पास 16 क्विंटल तथा कटघोरा की पुरानी बस्ती के यतीश जायसवाल के पास 46 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।
कुल 90 क्विंटल धान जप्त किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण तथा अनियमितताओं के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है।