कोरबा : सभी विद्यार्थी शिक्षकों का सम्मान करे - हितानंद अग्रवाल
Thu, Oct 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सराहनीय पहल समाजिक अंकेक्षण कराना - हितानंद।
संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 2025- 26 आयोजित हो रहा है।
अंकेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि समाज के सम्माननीय एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अंकेक्षण में आमंत्रित किया जाए।
इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सेक्टर 5 तथा शासकीय कन्या उच्चतर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालको नगर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत विद्यालय का सामाजिक अंकेक्षण आयोजित हुआ।
अंकेक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछे गए।
आमंत्रित मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सामूहिक बातचीत की।
उन्होंने विद्यालय में मिल रही सुविधाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता के विषय में विद्यार्थियों से पूछा।
विद्यालय के भवन एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की। मध्यान्ह भोजन, भारत के प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भारत की आजादी जैसे अनेक सवाल उन्होंने बच्चों से पूछे।
इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने कई सवाल बच्चों से किए, जिससे विद्यालय में चल रही शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेक्टर 5 से नोडल अधिकारी श्रीमती रिंकू लोथ जी, विभा सिंह ठाकुर जी, सबीना तबस्सुम जी, अनीता राठौर जी, लता यादव जी, सावित्री वैष्णव जी, उषा शुक्ला जी, विनीता तिवारी जी, दीपा मिश्रा जी, शिखा पांडे जी, श्रद्धा साहू जी, राजेश्वरी चंद्रा जी साथ ही समाज के अन्य वर्ग के महानुभावों में शाला प्रबंधन विकास समिति की अध्यक्ष अर्चना रुणिझा जी, सुधीर शर्मा जी, जगमोहन चौहान जी, रथ राम देवांगन जी, संगीता श्रीवास जी, यशोदा यादव जी, शासकीय कन्या उत्तर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालको नगर से अवलोकन कर्ता अधिकारी प्रभात भगत जी, अनीता राठौर जी, प्रभारी प्राचार्य एन तिवारी जी, प्रभारी प्रधानाध्यापक ए वाहने जी, उर्मिला राठौर जी, इंदु राठौर जी, शिवनारायण कुंभकार जी अन्य शिक्षक शिक्षिका गण एवं विद्यालय के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
बिलासपुर : जिले के 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी की सौगात। कलेक्टर की पहल से शिक्षा में डिजिटल क्रांति। बिल्हा के 25 स्क
Thu, Oct 9, 2025
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसे रुचि कर बनानें के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के विशेष प्रयास से जन सहयोग के माध्यम से जिले के लगभग 1100 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के 25 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही०का वितरण किया गया। बिल्हा विकासखण्ड में 50 स्मार्ट टी०व्ही श्री नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा के द्वारा प्रदान किया गया है, जिसके प्रथम चरण में आज 25 स्मार्ट टी०व्ही विद्यालयों को प्रदान किया गया है।
इस प्रकार शेष विद्यालयों को शीघ्र ही स्मार्ट टी०व्ही० उपलब्ध कराया जायेगा एवं सम्पर्क फॉउडेशन नई दिल्ली द्वारा लगभग 1100 विद्यालयों को निःशुल्क सम्पर्क टी०व्ही डिवाईस भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
जिसके माध्यम से बच्चे मनोरंजक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेगें। आज के इस कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा, श्री ओम पाण्डेय, डी०एम०सी० समग्र शिक्षा बिलासपुर, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ए.पी.सी., श्री स्वप्निल कुमार दुबे, प्रोग्रामर समग्र शिक्षा बिलासपुर श्री भूपेन्द्र कौशिक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्री देवी चन्द्राकर बी०आर०सी० बिल्हा एवं श्रीमती पूर्णिमा खोद्मगढ़े बी.आर.पी. उपस्थित रहे ।
इसके पूर्व 7 अक्टूबर को प्रथम चरण में नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्र के 31 शासकीय प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट टी०व्ही० का वितरण किया गया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के पहल से जन सहयोग द्वारा विद्यालयों को लगातार स्मार्ट टी० व्ही० उपलब्ध लगातार कराया जा रहा है।
बच्चों को डिजिटल एवं ईक्लास के माध्यम से रुचिकर कर शिक्षा प्रदान की जायेगी जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ेगी।