कोरबा : हिन्दी हो या अंग्रेजी, सभी विषयों की पढ़ाई में आई तेजी।
Sun, Sep 14, 2025
हिन्दी हो या अंग्रेजी, सभी विषयों की पढ़ाई में आई तेजी।
युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से दूरस्थ ग्राम लैंगी के हाई स्कूल को मिला अंग्रेजी और हिन्दी का व्याख्याता।
ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाई हो गई है आसान।
कोरबा (न्यूज उड़ान ) चौदह साल पहले इस गाँव में हाई स्कूल खुला तो यह सिर्फ एक गाँव के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं था।
आसपास के अनेक गाँव के विद्यार्थियों के भविष्य को बदलने के साथ ही उन्हें नई दिशा में ले जाने वाला वह जरिया भी था,जिसमे उनके माता पिता की उम्मीद टिकी थी।
आज भी इस विद्यालय में दूरदराज गाँव के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और इन विद्यार्थियों के माता-पिता का ख्वाब होता है कि स्कूल में उनके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें , आगे बढ़े और बेहतर भविष्य बनाएं, लेकिन दुर्भाग्य से इस विद्यालय में हिन्दी और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों के व्यख्याताओं की कमी थी।
हिन्दी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने का खामियाजा यहाँ पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को ही उठाना पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षको के अन्य विद्यालयों में समायोजन से वनांचल क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालय की तस्वीर बदल गई।
वर्षों से रिक्त हिन्दी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता इस विद्यालय को मिले तो यहाँ खुशियों के बीच नियमित कक्षाएं भी लगने लगी हैं।
कोरबा जिले से लगभग 115 किलोमीटर दूर अन्तिमछोर के गाँव लैंगी में वर्ष 2011 में हाई स्कूल खोला गया था। यहाँ से अन्य हाई स्कूल की दूरी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जब इस विद्यालय को प्रारंभ किया गया तो आसपास क्षेत्र के लोगों में बहुत खुशी थीं।
यह खुशी आज भी कायम है क्योंकि यहीं एक स्कूल है, जो कि उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम करती है।
लैंगी के इस विद्यालय में आसपास के गाँव अमझर, पोड़ी कला, दुल्लापुर, तराई नार, पिपरिया, इमली बरहा, लैंगी,कोड़गार सहित आसपास के गाँव से बच्चे पढ़ाई करने आते हैं।
वर्तमान में यहाँ कुल 46 विद्यार्थी है जो नवमीं और दसवीं की पढ़ाई करते हैं।
यहाँ के प्राचार्य श्री श्यामलाल अश्विनी बताते हैं कि वर्ष 2011 से संचालित इस विद्यालय में विगत हिन्दी और अंग्रेजी के नियमित व्याख्याता नहीं थे।
इसका असर विद्यार्थियों के अध्यापन व्यवस्था पर भी पड़ा। उन्होंने बताया कि आसपास के दर्जनों गांवों से विद्यार्थी यहाँ पढ़ाई करने आते हैं। यह स्कूल उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण और उनकी उम्मीदों और सपनों से जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से हमारे विद्यालय को हिन्दी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता मिले हैं।
उनके यहाँ पदस्थ होने से विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार को भी राहत और खुशी मिली है।
इधर बहुत ही दूरस्थ क्षेत्रों से सफर कर हाई स्कूल आने वाली छात्राओं में भी खुशी है कि स्कूल में हिन्दी और अंग्रेजी के शिक्षक है।
कक्षा दसवीं में पढ़ाई करने वाली समीना,कल्याणी और सोनी मार्को ने बताया कि हम आगे भी पढ़ाई करना चाहती है, इसलिए रोजाना स्कूल आते हैं।
यहाँ स्कूल खुलने के बाद हिंदी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक आ गए हैं, इसलिए उनका क्लास भी होने लगा है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष शिक्षको की कमी का उनको नुकसान हुआ है। शासन ने अच्छा कदम उठाया है कि हमारे स्कूल में नए शिक्षक आ गए हैं। उन्होंने बताया कि क्लास में गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों की भी नियमित पढ़ाई होती है।
कक्षा नवमी के दीपक ने बताया कि अंग्रेजी और गणित विषयों के शिक्षक तो होने ही चाहिए, शुक्र है कि मैं यहाँ नवमी पढ़ने आया तो मुझे सभी शिक्षक मिल गए हैं।
इसी तरह ही कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी कांति, प्रयंका कुमारी, अनु कुमारी, सुकुमारी, जमीना, छात्र विशाल, प्रेम सिंह, जगतपालमोहन सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी युक्ति युक्तकरण से हुई शिक्षको की पदस्थापना पर खुशी जताई।
विद्यालय में युक्ति युक्तकरण से पदस्थ अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू और हिन्दी के व्याख्याता श्री दिनेश कुमार यादव का कहना है कि जॉइनिंग के बाद वे नियमित कक्षाएं लेते हैं और विद्यार्थियों को अच्छे से अध्यापन कर उन्हें आगे बढ़ाने और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
कोरबा : भाजपा सत्ता नहीं सेवा के लिए राजनीति करती है-- हितानंद।
Sun, Sep 14, 2025
भाजपा सत्ता नहीं सेवा के लिए राजनीति करती है-- हितानंद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रत्येक वर्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है।
जिसमें विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य अलग-अलग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
इस वर्ष भी देश भर में मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा आयोजित करने की दिशा में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।
इसी क्रम में कोरबा नगर मंडल में बैठक संपन्न हुई। जहां सभा के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया जी एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी रहे, उपस्थित थें।
कार्यशाला की अध्यक्षता कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी के द्वारा की गई।
इस दौरान मंच पर सरजू अजय जी एवं सुकेश दलाल जी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन महामंत्री राहुल शुक्ला जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण, पाषर्दगण एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।
कोरबा की सभा को संबोधित करते हुए हितानंद अग्रवाल जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्म दिवस है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और जिले के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रसार, प्रधानमंत्री जी पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चिकित्सा प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर को मनाना, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाना जैसे कार्यक्रम कराए जाने हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा सत्ता में सेवा के उद्देश्य से आती है। पिछले 11 सालों में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे।
रायपुर : बालको मेडिकल सेंटर ने कार्ट-टी सेल थेरेपी से कैंसर उपचार को दी नई दिशा।
Sat, Sep 13, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान) मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण से पहले कार्ट-टी सेल और थेरेप्यूटिक अफेरेसिस पर एक विशिष्ट एवं उन्नत कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक हेमेटोलॉजिस्ट्स, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यशाला से इस क्षेत्र में प्रिसिजन मेडिसिन और सेल-बेस्ड थेरेपी के नए मानक स्थापित हुए।
कार्यशाला का नेतृत्व डॉ. नीलेश जैन (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर) और डॉ. दिब्येंदु डे (सीनियर कंसल्टेंट, हेमेटोलॉजी, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी, बीएमसी) ने किया।
यह कार्यक्रम डॉ. राजेश देशपांडे, सीनियर मैनेजर, मेडिकल अफेयर्स एवं क्लिनिकल एप्लीकेशन, फ्रेसीनियस काबी मेडटेक (एशिया पैसिफिक एवं इंटरनेशनल रीजन) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतिभागियों को कार्ट-टी सेल अफेरेसिस, थेरेप्यूटिक अफेरेसिस, हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल कलेक्शन और साइटाफेरेसिस की गहन जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
सत्र का उद्घाटन करते हुए वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (बालको मेडिकल सेंटर) की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि बीएमसी, कार्ट-टी जैसी आधुनिक सेल थेरेपी अपनाकर कैंसर इलाज को और बेहतर और युवा डॉक्टरों को सीखने का मौका दे रहा है।
यह नवाचार कैंसर मरीजों के लिए आशा की किरण है। हमारा लक्ष्य है कि बीएमसी को सेल और जीन थेरेपी का प्रमुख केंद्र बनाया जाए, ताकि भारत में कैंसर उपचार को नई दिशा मिले।
कार्ट-टी सेल थेरेपी, एक उन्नत इम्यूनोथेरेपी है, जिसमें मरीज के रक्त से टी-सेल्स निकालकर उन्हें जेनेटिक रूप से इस प्रकार तैयार किया जाता है कि वे कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर उनसे लड़ सकें।
इसका उपयोग जटिल कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों और रक्त संबंधी विकारों के उपचार में किया जाता है।
डॉ. नीलेश जैन ने कहा कि कार्ट-टी सेल थेरेपी कैंसर इलाज में एक नए युग की शुरुआत है।
इसमें अफेरेसिस अहम प्रक्रिया है, जिसके ज़रिए शरीर की इम्यून कोशिकाओं को अलग कर विशेष तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि वे मरीज को बिल्कुल सही और व्यक्तिगत इलाज दे सकें।
डॉ. दिब्येंदु डे ने जोड़ा कि हेमेटो-ऑन्कोलॉजी तेज़ी से प्रगति कर रही है और यह कार्यशाला ज्ञान साझा करने और वैश्विक विशेषज्ञों से सीखने का एक अवसर है, जो भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत करेगा।
कार्यशाला में मरीज चयन, प्रोटोकॉल्स और पोस्ट-थेरेपी मॉनिटरिंग पर केस-आधारित चर्चाएँ और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किये गए।
इसने बीएमसी की इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया कि वह चिकित्सा पेशेवरों को ऐसी उन्नत क्षमताएँ और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता रहेगा, जो परिवर्तनकारी उपचार देने के लिए आवश्यक हैं।
वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2025 को नया रायपुर स्थित मयफेयर लेक रिज़ॉर्ट में होगा।
इस वर्ष का थीम ‘ड्राइविंग कॉमन सेंस ऑन्कोलॉजी’ है जिसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी और लंग कैंसर के मल्टी-डिसिप्लिनरी मैनेजमेंट पर भी विशेष सत्र होंगे।
इसमें 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 200 राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में पहली बार कई विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी जिनमें लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन, मिनी-अकॉर्ड रिसर्च वर्कशॉप, एसबीआरटी कंटूरिंग ट्रेनिंग तथा जीवन की अंतिम अवस्था में मरीज और परिजनों से संवाद स्किल्स पर सत्र शामिल हैं।
इसके साथ ही वीमेन फॉर ऑन्कोलॉजी नेटवर्क मीटिंग और कैंसर प्रिवेंशन वर्कशॉप भी आयोजित होगी।
कॉन्क्लेव का रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुका है। इच्छुक प्रतिभागी बालको मेडिकल सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट
www.balcomedicalcentre.com
पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं