: कोरबा में आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. निःशुल्क रोजगार मेले का 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को आयोजन।
Wed, Nov 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )21 नवंबर दिन गुरुवार भारत में कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्तर पर कार्य कर रही संस्था आईसेक्ट ने भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एन.एस.डी.सी.) के साथ मिलकर 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को कोरबा के आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कोसाबाड़ी कोरबा में रोजगार मेले का आयोजन है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार तथा कुशल युवाओं को राष्ट्रीय व स्थानीय नियोक्ताओं के माध्यम से रोजगार प्रदान करना है। आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेला ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियुक्ति के अवसर प्रदान करेगा।इस रोजगार मेले में 30 से अधिक राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की कंपनियां आ रही है। इसमें मुख्य रूप से,, आईसीआईसीआई बैंक, उत्कर्ष फायनेंस बैंक, जीयो फायबर, एयरटेल, एसबीआई, बैंक आफ बडोदा, कोटक महिन्द्रा, टाटा पावर, ओला, सुर्योदय स्माल फायनेस बैंक, विस्ट्रोन आईफोन मेनुफैक्चरिंग युनिट, एडिको, जैसी राष्ट्रीय ब्रांड्स है जो ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बड़ा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर भाग लेने वाली कंपनियों में रोजगार सृजन, फिनकेयर स्माल फायनेंस बैंक, चेतक, महिन्द्रा आटो सेंटर, मारूती सुजुकी, रिनॉल्ट, युनिक इंटरनेशनल स्कूल, कैलाश आटो एजेंसी, एन के एच, कृष्णा हॉस्पिटल आई आई स्किल एजुकेशन सेंटर, स्पंदना स्फुर्ति फायनेसियल लिमिटेड, नवकिसान बायोटेक, स्वतंत्र इंडिया माइक्रो फायनेस, ईगल विजन मोंटेसरी स्कूल, कूल केयर सिटी डेंटल केयर, श्री तिरूपति एजेंसी टी वाय इलेक्ट्रीकल, कॉन्सटा क्लाउड, चैतन्य के टी एम, केआईएमपी (बूलेट शोरूम) प्रमुख है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर यह कंपनियां 8 हजार से 2 लाख 50 हजार रूपए तक मासिक वेतन चयनित उम्मीदवारों को देंगी। आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा।कंपनियां ऑनस्पॉट इंटरव्यू के पश्चात् चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लैटर दे देगीं और भविष्य में रिकूटमेंट के लिए भी डाटा तैयार करेंगी। इस मेले में मैनेजर, साफ्टवेयर इंजिनियर, सर्विस मैनेजर, एच आर मैनेजर, ईवी टेक्निशियन, एसेम्बली लाइन आपरेटर, स्माट मीटर इंस्टालर, नर्सिंग इंचार्ज, ग्राफिक्स डिजायनर, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, म्युजिक टीचर, सेल्स व मार्केटिंग, टेलीकालर, डाटा एंट्री ऑपरेटर,, अकाउंटेंट, केशियर, मशीन ऑपरेटर, टेक्सटाइल वर्कर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, मानटेसरी टीचर, इन्सुरेन्श एडवायजर, व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रकिया में उम्मीदवारों को आसानी हो इसके लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को समीप के आईसेक्ट एनएसडीसी सेंटर पर रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा जिससे उम्मीदवारों को भाग लेने वाली कंपनियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। इस दौरान इंटरव्यू में सफलता के टिप्स भी दिए जाएंगे।
: रेड कार्यवाही में पांच जुआरी चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे।
Wed, Nov 13, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ips द्वारा जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके परिपालन में मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर द्वारा टीम गठित कर दिनाँक 12/11/2024 को ग्राम गिरिजाबन नवागांव परउबैगा मंदिर के पास घेराबंदी कर मौके पर 04 जुआरियो को पकडा गया जिनका नाम क्रमश: 01 बलदाऊ यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 28 वर्ष, 02 शरद कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 27 वर्ष, 03 शिव कुमार साहू पिता राजेंद्र प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष, 04 ऋषि कुमार मधुकर पिता अनंद राम मधुकर उम्र 40 वर्ष सभी निवासी गिरिजाबन नवागांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ0ग0), जिनके पास व फड से कुल नगदी रकम 1930/- रूपये बोरी फट्टी व 52 पत्ती ताश को समक्ष गवाह के जप्त कर, जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।गिरफ़्तार आरोपी
01 बलदाऊ यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 28 वर्ष।02 शरद कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 27 वर्ष।03 शिव कुमार साहू पिता राजेंद्र प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष।04 ऋषि कुमार मधुकर पिता अनंद राम मधुकर उम्र 40 वर्ष सभी निवासी गिरिजाबन नवागांव थाना रतनपुर।जप्त मशरूका - 52 पत्ती ताश, चटाई व नगदी रकम 1930 रूपये ।
: एनटीपीसी कोरबा में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन।
Mon, Nov 11, 2024
एनटीपीसी कोरबा में 7 नवम्बर 2024 को स्थापना दिवस के अवसर पर एक शानदार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। सभा कक्ष पूरा भर चुका था और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हर कविता का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे (रायपुर) द्वारा की गई। उन्होंने अपनी कविताओं से जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुआ और श्रोताओं को अपनी भावनाओं से जोड़ा। इसके बाद, डॉ. अनिल चौबे (वाराणसी) और श्री चंदन राय (मुंबई) ने अपनी काव्य रचनाओं से हास्य और विनोद का मिश्रण प्रस्तुत किया, जिससे माहौल बहुत ही हल्का-फुल्का और खुशमिजाज बन गया।सुश्री भुवन मोहिनी (इंदौर) ने अपनी सशक्त कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और समाज की वास्तविकताओं को उजागर किया। वहीं, श्री राम किशोर तिवारी (लखनऊ) और श्री हीरामणी वैष्णव (कोरबा) ने अपनी प्रेरणादायक कविताओं से श्रोताओं को भावनात्मक रूप से छुआ।इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण था हास्य कवि सम्मेलन, जिसमें सभी कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का जोश और उत्साह अत्यधिक था और पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी का माहौल बना रहा।एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख, श्री राजीव खन्ना ने इस अवसर पर कहा, "यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपराओं को संजोने का एक बेहतरीन प्रयास था। इस आयोजन ने हमारे कर्मठ कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के बीच एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया है।"इस आयोजन में एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी कवियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।