Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कश्यप बाड़ा देवरीडीह सतबहनिया मंदिर के पास सुशांत कुमार माली के मकान में किराए में रह रहे 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर थाना तोरवा स्टाफ एवं एसीसीयू स्टाफ टीम के साथ घेराबंदी कर आरेापीगण को पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार 02. आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा का रहने वाला बताया।   जिसके कब्जे से कुल 52 KG गांजा, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 10,40,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपीगण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी,उप निरी. कमल नारायण शर्मा, सउनि0 भरत राठौर, आर उदय पाटले, यशपाल टंडन एवं एसीसीयू स्टाफ उपनिरीक्षक अजहरउद्दीन, प्रआर0 बलबीर सिंह, आर तरूण केशरवानी, आर सरफराज का सराहनीय योगदान रहा।   आरोपीगण- 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार। 02. आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन