Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: थाना मस्तूरी, थाना तखतपुर, थाना कोटा क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार लुट/चोरी/नकबजनी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.03.2024 को प्रार्थी नितिन अग्रवाल साकिन रामा लाइफ सकरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम करगीखुर्द में राधा रानी राइस मिल संचालन करता हूं। दिनांक 22.04.2024 के लगभग रात्रि 8:00 बजे राइस मिल में सुरक्षा में लगे गार्ड राइस मिल से घर चला गया था। दिनांक 23.4.2024 के सुबह 9:00 बजे राइस मिल में सुभाष यादव गया तो देखा राइस मिल का ऑफिस का गेट का सिटकनी टूटा हुआ, आलमारी खुला हुआ, आलमारी में रखे सामान व ऑफिस का सामान बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना फोन से देने पर मैं राइस मिल करगीखुर्द आया और अलमारी को चेक किया तो अलमारी में रखे नगदी रकम 97500 रुपए को कोई अज्ञात चोर दिनांक 22.04.2024 के रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 23.04.2024 की रात्रि में अलमारी का लाकर तोड़कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में लिया गया। विवेचना जांच दौरान सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल व सकरी थाना की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही विनोद बंजारे हाल मुकाम बंधवापारा सकरी से पूछताछ किया गया। जिन्होंने राधा रानी मिल करगीखुर्द में चोरी करना स्वीकार किया एवं थाना मस्तूरी के ग्राम खैरा में स्थित शांम्भवी राईस मिल में ₹300000 चोरी तथा थाना तखतपुर के जरौधा गांव में सिंग राईस मिल में एलईडी टीवी एवं ₹4000 नगदी तथा थाना कोटा के करगीखुर्द के राधारानी राईस मिल में लाकर में रखे 97500 रुपए को चोरी करना स्वीकार करने पर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BL 0674 को जप्त कर नगदी 20000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त लोहे का राड, घटना के समय पहने हुए टी-शर्ट, काले रंग का गमछा, लोवर को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। वजह सबूत के आधार पर आरोपी विनोद बंजारे पिता जनक बंजारे उम्र 39 साल साकिन चंदली थाना पथरिया जिला मुंगेली हाल मुकाम बंधवापारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग) को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है । लुट/नकबजनी/चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा लुट/नकबजनी/चोरी करने पर रोक लगाना है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, थाना प्रभारी एसीसीयू व टीम, थाना सकरी से प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, थाना कोटा से स.उ.नि. ओंकार बंजारे,आरक्षक भोप साहू और चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम, म.आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन