Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: देवांगन महाकुंभ 2025 में कोरबा से एकजुटता का परिचय, देवांगन समाज कोरबा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन जी की अगुवाई में हुआ सशक्त प्रतिनिधित्व।

रायपुर (न्यूज उड़ान ) 1 जून 2025 रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज द्वारा आयोजित "देवांगन महाकुंभ 2025" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।   कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।   इस अवसर पर पार्षद एवं छत्तीसगढ़ देवांगन कल्याण समाज, कोरबा जिलाध्यक्ष ने कोरबा जिले से भारी संख्या में देवांगन समाज बंधुओं के साथ विशेष सहभागिता दर्ज कराई। उनके नेतृत्व में कोरबा जिले की सशक्त उपस्थिति ने समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी थे, जबकि अध्यक्षता माननीय उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने की। साथ ही मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री मोतीलाल साहू और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जैसे अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।   महाकुंभ आयोजन में कोरबा जिले से : छ.ग. देवांगन कल्याण समाज से पार्षद एवं कोरबा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन जी,संरक्षक में श्री झाकेंद्र देवांगन जी, महासचिव श्री सनत देवांगन जी,डॉ प्रदीप देवांगन जी,श्री छेदी लाल देवांगन जी,श्री यशवंत देवांगन जी,श्री लक्ष्मी चंद देवांगन जी, उपाध्यक्ष में श्री भुवनेश्वर देवांगन जी,श्री देवेंद्र देवांगन जी,श्री दिलचंद देवांगन जी,श्री जगन्नाथ देवांगन जी,श्री लक्ष्मी देवांगन जी,सचिव में श्री आनंद देवांगन जी, श्री मोतीलाल देवांगन जी,श्री राजू देवांगन जी,श्री श्यामनारायण देवांगन जी,श्री शरद देवांगन जी, मीडिया प्रभारी श्री अजय देवांगन जी, श्री प्रकाश देवांगन जी,पार्षद एवं श्री पंकज देवांगन जी,सह कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र देवांगन जी,विधिक सलाहकार श्री लक्ष्मी देवांगन जी,,श्री एफ आर देवांगन जी,श्री सुरेश देवांगन जी,श्री विजय देवांगन जी,समेत समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।   समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने देवांगन समाज की संस्कृति, संगठन और सामूहिकता को और मजबूती प्रदान की। [6/3, 8:36 PM] Vivak Sahu Bhaiya: रायपुर : आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं । दिनांक 03/06/2025 को मुखबिर की सूचना पर रामसागर पारा अंतर्गत रामजी हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड में एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।     मौके पर आरोपी अनिल जैन के आधिपत्य के किराए के कमरे से मध्यप्रदेश प्रान्त की 21 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की , 27 नग बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की , 22 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 09 नग बोतल मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की , कुल 79 बोतल अवैध मदिरा मात्रा 59.25 बल्क लीटर मूल्य ₹ 75060/- जब्त की गई ।   आरोपी अनिल जैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है , जिसकी आड़ में अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया ।   आरोपी के कमरे से ट्रवेल बैग , मदिरा की खाली पेटियां और दर्जनों की संख्या में मदिरा की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है |   उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे , श्री आशीष सिंग आबकारी उपनिरीक्षक श्री कौशल सोनी , सुश्री नीलम स्वर्णकार ,श्री प्रकाश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन