Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

: कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के बॉर्डर पर वाहनों का किया गया सघन जांच

सक्ती,  आगामी विधानसभा आमचुनाव को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर.आहिरे द्वारा पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना तथा चौकी प्रभारियों को पूरे जिले में नाकाबंदी पॉइंट लगाकर रात्रि में आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत विगत दिवस रात 9 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे द्वारा सक्ती एवं जांजगीर चांपा जिला के बार्डर, ग्राम रिसदा नेशनल हाईवे 49 में स्वयं उपस्थित होकर वाहनों की चेकिंग की गई एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी को नाकाबंदी पॉइंट में संघन चेकिंग किए जाने कहा गया है। जिले में आमजनता के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार रखने तथा थाने में आने वाले आम जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए है। जिले से किसी भी प्रकार की कोई अवैध सामग्री का आवागमन ना कर सके इसके लिए सभी थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर निगरानी रखते हुवे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग का अमला उपस्थित था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन