Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: सक्ती बी आर सी में शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के सभी संकुलों के एक शिक्षक तथा एक अशासकीय सदस्य को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

सक्ती,, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के पत्रानुसार जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा स्थानीय बी आर सी भवन में सभी 29 संकुलों से रूचि रखने वाले एक-एक शिक्षकों तथा एक-एक अशासकीय सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री के पी राठौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा तथा अध्यक्षता श्री राधेश्याम शर्मा बी आर सी सी सक्ती एवं नोडल समग्र शिक्षा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री रामसिंह पटेल प्रभारी प्राचार्य जांजग एवं इन श्री राकेश साहू डेरागढ सीएसी ने प्रदान किया साथ ही एसएमडीसी एवं एसएमसी के गठन उसकी आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला तथा उसके महत्व से सभी सदस्यों को परिचित कर क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के पी राठौर ने कहा कि सभी शालाओं के एसएमसी एवं एसएमडीसी को सक्रिय करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्री राधेश्याम शर्मा बीआरसीसी सक्ती ने कहा कि जिस विद्यालय की एसएमसी जिनकी कारगर होगी वह विद्यालय उतना ही शिक्षा के स्तर को उठा सकेगा अतः सभी शिक्षक घर-घर पालक सम्पर्क सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य करें तथा हमें हमारे जिले के कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की मंशा के अनुरूप इसे कारगर बनाना होगा। प्रशिक्षण में श्री दिनेश सोनवान एपीसी समग्र शिक्षा जांजगीर, श्री शैल पांडेय और अन्य शिक्षक तथा कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन