Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: तामझाम व दिखावटी माहौल के बूते 15 साल के मंत्री-विधायक की नईया पार होगी?

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
विधानसभा चुनाव 15 साल के मंत्री-विधायक के लिए परीक्षा की घड़ी है। प्रतिद्वंदी के रूप में मजबूत दावेदार को खड़ा देख इनकी आधी हिम्मत वैसे ही टूट गई है किन्तु दिखावा भी जरूरी है। ऐसे तामझाम और दिखावटी माहौल के बूते 15 साल के विधायक व मंत्री अपनी चुनावी नाव पार कराने की कश्मकश में लगे हैं। अपने सामने विपक्ष का मजबूत और दमदार प्रत्याशी देख भीतर ही भीतर हार का भय समा चुका है। इनके इशारे पर काम करने वाले महापौर, सभापति और निगम के अधिकारियों से कोरबावासी त्रस्त हो चुके हैं और उनमें भी बदलाव की इच्छा पूरी तरह से जागृत है। वैसे भी 15 साल का समय बहुत होता है जिसमें विधायक और मंत्री ने कोई ऐसा काम करके नहीं दिखाया जिससे आम जनता को कहीं पर भी राहत मिले। नगर निगम के वार्डों में समस्याओं का अंबार है किन्तु महापौर, सभापति और जिम्मेदार निगम के अधिकारी 10 साल से गहरी नींद में हैं। शहर का चौतरफा कबाड़ा भी इन्हें जागती आंखों से नजर नहीं आ रहा। अवैध कब्जा की चपेट में पूरा इलाका है और राजस्व मंत्री अपने पद के मद में चूर हैं। जिस तरह भीतर से डरा हुआ इंसान बाहर शोर मचाकर अपने आप को निडर बताने की कोशिश करता है वही स्थिति राजस्व मंत्री की हो चुकी है और चुनावी शोर, तामझाम, लाव-लश्कर दिखाकर अपने डर को दबाने व छिपाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।   दूसरी तरफ मतदाताओं को बड़ी बेसब्री से मतदान की तारीख का इंतजार है जब 15 साल के विधायक और उनके इशारे पर चलने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कुशासन से छुटकारा पाने के लिए पसंद के उम्मीदवार के नाम पर बटन दबाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन