Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कोरबा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु “पर्पल फेयर” का भव्य आयोजन।

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज “पर्पल फेयर” का भव्य आयोजन 23 August ko सीनियर क्लब सह. सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान, सी.एस.ई.बी. चौक, कोरबा (छ.ग.) में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से आरंभ हुआ, जिसमें 340 Divyangjan, 140 Vriddhjan k sath total 680 participants, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थान, हितधारक तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।   कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी मुख्य अतिथि , के रूप में पधारीं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा और उत्साह को देखकर अत्यंत भावुक होकर कहा – “ये बच्चे वास्तव में किसी से कम नहीं हैं। अपनी क्षमताओं और मेहनत के बल पर इन्होंने यह साबित किया है कि दिव्यांगता कोई रुकावट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर एक प्रेरणादायी मार्ग है।   हर बच्चा अपने आप में कुशल है और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए निरंतर संघर्षरत है। समाज को इनसे सीख लेनी चाहिए।” महापौर ने सभी प्रदर्शनी स्टॉल, रोजगार मेले, कला गैलरी एवं कौशल विकास से जुड़े सेक्शन का दौरा कर दिव्यांगजनों के कार्यों की सराहना की और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। मेले की प्रमुख गतिविधियों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, प्रतिभा प्रदर्शन हेतु खुला मंच, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम तथा भोजन स्टॉल जैसी विविध व्यवस्थाएँ शामिल थीं।   इन गतिविधियों ने न केवल दिव्यांगजनों की प्रतिभा को उजागर किया बल्कि उन्हें सामाजिक समावेश और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा • उमंग • जीवन ज्योति • अंकुर स्पेशल स्कूल • ज्योति स्पीच एंड हियरिंग सेंटर • अपना घर सेवा संस्थान • महिला एवं बाल विकास विभाग • जिला न्यायालय बोर्ड • रोटरी क्लब • बिहान महिला समूह • भारत स्काउट गाइड • क्योर इंडिया • पी.आर.ओ. टीम • ALIMCO जबलपुर • ब्राइट स्कूल दुर्ग शामिल विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। आयोजकों ने अंत में सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “दिव्यांगों के लिए, दिव्यांगों द्वारा” की इस भावना से प्रेरित पर्पल फेयर आने वाले समय में भी समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता का सेतु बनेगा कुल 121 दिव्यांगजन एवं वृद्धजन को 681 सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इन उपकरणों की कुल लागत राशि लगभग 12 लाख रुपये है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुश्री. डिंपल भेड़िया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा संजीव कंसल CE chief engineer A-CE V K SEN CHOUDHRY रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन,सचिव संतोष जैन प्रेम गुप्ता भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन