Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: *गरबा रास भक्ति गीतों पर हो, सभी समितियों से आग्रह :- बद्री अग्रवाल

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
  कोरबा।नमो विचार मंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल ने शहर के सभी दुर्गा पूजा समिति, गरबा डांडिया उत्सव समिति से आग्रह किया है कि गरबा रास सिर्फ भक्तिमय गीतों पर हो युवा भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने कहा कि गरबा पांडाल में आयोजको द्वारा मातारानी की मूर्ती स्थापित की गई हैं, जहां पर प्रतिदिन गरबा रास हो रहा हैं। लेकिन हमें यह देखकर अत्यंत दुःख हो रहा है की नगर के अधिकतर गरबा पांडाल में फ़िल्मी गाने चलाकर गरबा नृत्य किया जा रहा है, जिसमे इंतहा हो गई इंतजार की, एक में और एक तू दोनो मिले इस तरह, चिकनी कमर पे तेरी मेरा दिल फिसल गया, बार बार देखो हजार बार देखो ये देखने की चीज हैं, अरे दीवानो मुझे पहचानो, हमे तो लूट लिया हुस्न वालो ने गोरे गोरे गालो ने,निसार जानेमन हसीन दिल रुबा,जेसे फ़िल्मी गाने चल रहे हैं जो की काफी निंदनीय हैं। हम हिन्दू समाज नवरात्रि महोत्सव में क्या जताना चाह रहे है जबकि नवरात्रि पर्व माँ की भक्ति आराधना और उपासना का पर्व हैं लेकिन हमारा युवा वर्ग दिशा से भटककर किस और जा रहा है ये हम सभी को सोचने का विषय है, हम किसी भी गरबा आयोजन समिति या गरबा प्रेमियों का गरबा खेलने या आयोजन करने का विरोध नही कर रहे हैं बल्कि हम हिन्दू समाज को ये बताना चाहते हैं की हमारी भावी पीढ़ी किस तरफ जा रही है। गरबा में भक्ति भाव के कई गीत है उस पर हम आनन्द ले सकते है,लेकिन हम क्या कर रहे हैं माता जी की मूर्ति के सामने फुलहड़ बाजी कर रहे, जो की काफी शर्मनाक और निंदनीय हैं। क्या हमे ऐसा नही लगता की हम लोग हमारे ही धर्म का मजाक उढ़ा रहे है???

आपसे विनम्र अनुरोध हैं की आप कृपया अपने भावी बच्चों को ये शिक्षा दे की वे हमारी संस्कृति सभ्यता को बढ़ावा देने का काम करे अन्यथा हमारी संस्कृति खत्म होने में समय नही लगेगा। हम सब मिलकर इस तरह की धर्म विरोधी संस्कृति के खिलाफ आवाज उठाये और हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग करे। अगर हमारी संस्कृति नही बचेगी तो हम कहा से बचेंगे। जरा सोचना की फैशन के चक्कर में कही हम हमारे धर्म का अपमान तो नही कर रहे...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन