Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: भाजपा बालको मंडल का रौद्र रूप, बालको प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है। क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी। अस्पताल की सुविधा भी आज तक रुकी हुई है। कुछ दिनों पूर्व बालको में एडमिन हेड के रूप में कैप्टन धनंजय मिश्रा की नियुक्ति हुई। जिसके बाद उनके द्वारा सभी पूर्व कर्मचारियों को उनके घरों से निकलने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल बालको के कर्मचारियों ने सभी भूतपूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली का कनेक्शन एवं पानी कनेक्शन काट दिया, साथ ही सभी के घरों का सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे सभी भूतपूर्व कर्मचारी बेहाल हो गए, सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर नेताओं से गुहार लगाने का प्रयास करने लगे। बहुत से लोग बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियो से भी मिले, बहुत से लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी से मिले। इसके बाद इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी के साथ नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे। बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों के घरों के बिजली, पानी एवं सीवरेज के कनेक्शन को काटने जैसे कृत्य पर रोक लगाने की बात कही।   इस मुलाकात के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव जी, वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी जी, लोकेश्वर चौहान जी, महामंत्री जयनंद राठौर जी एवं संपत यादव जी, उपाध्यक्ष मनोज भार्या जी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी जी, पार्षद चेतन मैत्री जी, मंत्रीगण में महेश्वरी गोस्वामी जी, रेणु प्रसाद जी, भुवनेश्वरी चंद्रा जी, मीना डहरिया जी, राजा शर्मा जी, लखन लाल चंद्रा जी, आर ए नारायण जी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन