Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: भाजपा ने कोरबा जिले के 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भाजपा ने कोरबा जिले की 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।   इसके साथ ही पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।   पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की है और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।   पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्राथमिकता दी है।   प्रत्याशियों को जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन