Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: दीपका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की रणनीति सफल, राजेंद्र राजपूत बने नगर पालिका अध्यक्ष।

Vivek Sahu

Sun, Feb 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के दीपका नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद के साथ-साथ 12 पार्षद सीटों पर भी विजय हासिल की।   भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने 3472 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर नगर पालिका के अध्यक्ष बने।   उनकी इस शानदार जीत ने भाजपा की मजबूत पकड़ और विकासपरक नीतियों पर जनता के विश्वास को साबित कर दिया। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को जाता है, जिनकी रणनीति और जनसंपर्क के चलते पार्टी को इतनी बड़ी सफलता मिली। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया, जिसका परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया।   मनोज शर्मा लगातार दीपका क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे और जनता से सीधे संवाद स्थापित कर भाजपा की नीति और विजन को साझा कर रहे थे।   भाजपा के विजयी पार्षद: 1. श्रीमती संगीता साहू 2. श्रीमती सविता कंवर 3. श्रीमती ज्योति तिवारी 4. श्रीमती सुनीता जायसवाल 5. सुजीत सिंह 6. संतोष निराला 7. अविनाश सिंह (लड्डू) 8. अरुणीश तिवारी 9. गुलशन ध्रुव 10. हिमांशु देवांगन 11. सुमन लता गिलहरे   इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और सभी विजयी पार्षदों को बधाई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन