Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कोनकोना में आयोजित हुआ शिविर।

Vivek Sahu

Wed, Jun 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के कोनकोना क्लस्टर में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जागरूकता सह लाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही कई महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर के दौरान कुल 23 राशन कार्ड, 6 पेंशन, 2 आयुष्मान कार्ड तथा 4 आधार कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल पहचान से जुड़ी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और यथासंभव निराकरण किया गया।   शिविर के माध्यम से शासन की मंशानुसार अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य को सार्थक किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन