Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: संगठन व जनता के बलबूते कांग्रेस लड़ रही चुनावः डॉ. महंत

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस व अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली।   बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि हमें अपने सभी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव कांग्रेस लड़ रही है।   कांग्रेस हमेशा संगठन के निर्देश पर काम करती आई है और हम संगठन व कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता के बलबूते चुनाव में उतरे हैं।   यह चुनाव कोई अकेले चरणदास महंत या ज्योत्सना महंत नहीं लड़ रही बल्कि कांग्रेस पार्टी का, युवा कांग्रेस का, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का और कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है।   डॉ. महंत ने कहा कि चुनाव में कई तरह के हालात निर्मित होते हैं लेकिन हमें अपने खिलाफ के हालातों से डरना नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना है क्योंकि हम अपने लिए नहीं जनता के लिए, देश के लिए, अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।   उन्होंने कहा कि भाजपा की पैराशूट प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे तोड़-फोड़ से हम कतई हताश नहीं हैं, हमारी अपनी शक्ति संगठन की शक्ति है।   हमें लोगों के बीच जाकर, हर घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को विस्तार से बताना है।   डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस की सशक्त और मजबूत टीम और जनता का स्नेह एवं कांग्रेस पर भरोसा हमें जीत दिलाएगा और प्रचंड मतों से विजय हासिल होगी।   संगठनात्मक बैठक में जिला शहर कांग्रेस, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद एवं प्रत्याशी, जिला शहर एनएसयूआई, जिला ग्रामीण एनएसयूआई, जिला आईटी सेल के पदाधिकारियों के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन