Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: नहर में तैरती मिली युवक की लाश: क्षेत्र में फैली सनसनी, तीन दिनों से था लापता

Vivek Sahu

Mon, Oct 9, 2023
कोरबा न्यूज उड़ान : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बस्ती में रहने वाला एक युवक की नहर के पानी में डूबने से मौत की खबर सामने आई है. जिसका शव नहर के पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया हैl मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाला विजय यादव उर्फ मोनू पिता महेश यादव उम्र लगभग 28 वर्ष शनिवार की रात संजय नगर नहर फूल के पास से लापता था. इसके बाद से लगातार परिजन विजय यादव की खोजबीन कर रहे थे। इसके साथ परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी थी कोतवाली पुलिस भी लापता विजय की तलाश कर रही थी। इसी बीच आज कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी की उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कटबीतला तीन पुलिया के पास एक युवक का शव नहर के पानी में तैर रहा है सूचना प्राप्त होते ही परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परिजनों ने शव को विजय यादव उर्फ मोनू के रूप में की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है वहीं घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही हैl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन