Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: धान खरीदी में समय सीमा बढ़ाए जाने पर हितानंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,। 4 फरवरी तक बेच सकेंगे धान, शनिवार रविवार भी होगी खरीदी

Vivek Sahu

Wed, Jan 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ाए जाने से प्रसन्नता व्यक्त की है। वही मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है की किसान हित में लिया गया यह निर्णय किसानों की खोई मुस्कान वापस ले आया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। हितानंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है। चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन