Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने अशोक वाटिका के प्रवेश और पार्किंग शुल्क को तत्काल वापस लेने कलेक्टर और आयुक्त को दिए निर्देश।

Vivek Sahu

Sun, Aug 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )अशोक वाटिका के रखरखाव और संचालन के नाम पर लगाए गए शुल्क को नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है की अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा अशोक वाटिका गार्डन प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूल किये जाने के नाम पर प्रस्ताव पारित किया था। आम जनों के माध्यम से संज्ञान मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने तत्काल कलेक्टर और आयुक्त को यह शुल्क वापस लेने के निर्देश दिए।   उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त से दूरभाष पर चर्चा कर कहा की कोरबा शहर की जनता मेरे परिवार का हिस्सा है, किसी भी प्रकार की शुल्क का वहन नहीं करना पड़े, शुल्क के बजाए उद्यान के सुविधा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अशोक वाटिका के साथ साथ सभी उद्यानों के उचित रखरखाव करने कहा।   मंत्री श्री देवांगन के साथ_ साथ महापौर श्रींमती राजपूत ने भी आयुक्त से पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने हेतु आवश्यक कदम जल्द उठाने के निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन