Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: स्टेशन में भटक रही किशोरी को घर तक पहुंचाया , पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Oct 29, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) आरपीएफ और पुलिस अफसरों की संवेदनशीलता उस समय सामने आई, जब जांच में जुटी संयुक्त टीम की नजर देर रात स्टेशन में भटक रही किशोरी पर पड़ी। अफसरों ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी और परिजनों को बिछडऩे से बचा लिया। यदि टीम सामान्य यात्री समझ अनदेखी करती तो वह ट्रेन में सवार होकर दूर जा सकती थी। बहरहाल अफसरों ने किशोरी को सुपुर्द कर परिवार के चेहरे की मुस्कान लौटा दी है। दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने दिशा निर्देश जारी किया है। उनके निर्देश और एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का व नगर कोतवाल रूपक शर्मा ने शहर में स्थित होटल, ढाबों के अलावा बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन सहित सामूहिक स्थान पर जांच अभियान शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सीएसपी श्री एक्का व कोतवाली प्रभारी श्री शर्मा मातहत अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ प्रभारी आरएस चंद्रा और उनकी टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अफसरों की नजर प्लेटफार्म नंबर एक में खड़ी किशोरी पर पड़ी। पूछताछ करने पर वह अलग-अलग जवाब देने लगी, जिससे संयुक्त टीम को संदेह हुआ। संयुक्त टीम सुरक्षा के लिहाज से किशोरी को आरपीएफ पोस्ट ले आई। अफसर अभी किशोरी के संबंध में जानकारी जुटा ही रहे थे, इसी बीच एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पंहुचा।उसने स्टेशन के बाहर खड़े पुलिस और आरपीएफ के अफसरों को मोबाइल पर तस्वीर दिखाते हुए अपनी बेटी के कहीं चले जाने की जानकारी दी। इस तस्वीर पर नजर पढ़ते ही अफसरों की आंखों में चमक दिखाई दी। उन्होंने खरमोरा निवासी व्यक्ति को उसकी बेटी के आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखे जाने की जानकारी दी। पूछताछ करने पर पता चला कि किशोरी की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर है, वह एक बार पहले भी घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। मामले से वाकिफ होने के बाद किशोरी को पिता के सुपुर्द कर दिया। मामले में खास तो यह है कि संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रेन रवाना होने वाली थी। यदि टीम सामान्य यात्री समझ किशोरी की अनदेखी करती तो वह ट्रेन में सवार होकर कहीं दूर जा सकती थी। सीएसपी भूषण एक्का ने पिता से मिली जानकारी की सिविल लाइन थाना में फोन करके तस्दीक की। इस दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने 363 का प्रकरण कुछ ही घंटे पहले दर्ज होने की जानकारी दी। सीएसपी श्री एक्का ने थाना प्रभारी को तत्काल रेलवे स्टेशन बुलाया, जहां अग्रिम कार्रवाई के लिए पिता पुत्री को पुलिस के साथ रवाना किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन