Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कोरबा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Vivek Sahu

Tue, Jun 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए *सजग कोरबा* के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण, कृषक, मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करतला, चौकी मोरगा, श्यांग एवं लेमरू के द्वारा ग्राम पीढ़िया, बटमार, क़ेतमा, चिर्रा एवं लेमरु में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दिया गया। बैठक में नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया कि ये 1 जुलाई से लागू होने वाले है। बैठक में उपस्थित लोगो को अभी के मौसम के बारे में बताया गया जिसमें बरसात के समय गाज गिरने से, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय एवं त्रिकोण के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्स्टॉर्शन,एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन