Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कोरबा निवासी ठेकेदार की कार टकराई मालगाड़ी से हादसा हुआ

Vivek Sahu

Wed, Dec 14, 2022

कोरबा, दीपका क्षेत्र में गंगानगर के पास दीपका गेवरा रोड एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक कार मालगाड़ी से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वही उसमें सवार ठेकेदार बाल बाल बच गए। घटना बुधवार दोपहर में हुई है। बताया जाता है कि कोरबा के ठेकेदार सतीश जालान का कोयलांचल में ठेका कार्य चल रहा है। बुधवार को भी वहां कार से कार्यस्थल जा रहे थे। गंगानगर से गेवरा हेलीपैड की ओर जाते समय वे बिना फाटक के मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। तब रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी से कार टकरा गई। ठेकेदार सतीश जालान बाल-बाल बच गए, पर उन्हें घटना में चोट पहुंची है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन