Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा ने किया होली मिलन व वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह एवं वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान का भव्य आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में समाज और परिवार के प्रति अनुकरणीय योगदान दिया है।   सम्मानित महिलाओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, आयोजन में विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।   खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे माहौल और भी हर्षोल्लासपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की पदाधिकारियों ने समाज की एकता और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को और सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।   सभी उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन