Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कोरबा में अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

Vivek Sahu

Sun, Apr 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है।प्रार्थी शांति नगर बाकीमोंगरा निवासी दिलीप कुमार सूर्यवंशी (49 वर्ष) ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि SECL बगदेवा परियोजना में स्थापित BSNL टावर और वर्कशॉप से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों — विकास टंडन, रामसाय, और विजय मंझवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें BSNL टावर में लगे लोहे के एंगल, वर्कशॉप से चोरी किए गए रॉड, प्लेट, नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल है। साथ ही आरोपियों के पास से एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 12 BK 6806) भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम : 01. विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन दर्री निलगिरी थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.। 02. रामसाय पिता फागुराम उम्र 19 वर्ष साकिन लेमरु कपुरवा थाना लेमरू, जिला कोरबा छ.ग. 03. विजय मंझवार पिता हरन सिह मंझवार उम्र 22 वर्ष साकिन गढ़ उपरोड़ा थाना लेगरु जिला कोरबा छ.ग.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन