Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: विधायक और कलेक्टर ने डभरा विकासखंड के खरकेना तालाब का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, May 12, 2023

सक्ती। चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज डभरा विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरकेना में लगभग 40 एकड़ के क्षेत्र में फैले तालाब का निरीक्षण किया । इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि तालाब का पानी खारा हो चूका है जिस कारण नहाने पर लोगों को खाज खुजली की समस्या हो रही है और पानी के लिए लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह समस्या विगत कई वर्षों से आ रही है। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा बार बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। जिस पर क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर द्वारा तालाब का साफ सफाई, गहरीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराने का आश्वाशन दिया गया। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तालाब के पानी का शैम्पल लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए है। जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, डभरा एसडीएम, नायब तहसीलदार डभरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन