Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: सांसद ने निरस्त किये सभी कार्यक्रम,रश्मि सिंह के निधन पर डॉ. महन्त अस्पताल पहुंचे।

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह (धर्म पत्नि डॉ.जयपाल सिंह) के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. महन्त कहा कि रश्मि सिंह के रात्रि 8 बजे दुखद निधन की खबर ने मन को बेहद दुखित कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। रश्मि सिंह के निधन की जानकारी होते ही डॉ. चरणदास महन्त, ज्योत्सना महन्त, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महन्त, हरीश परसाई,मनीष शर्मा आदि एनकेएच हॉस्पिटल पहुंचे। इनके पहुंचने तक पार्थिव देह को मर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया था।   डॉ. जयपाल सिंह का भी स्वास्थ्य खराब है और वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉ.महंत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व बेहतर इलाज के लिए कहा।   इस दुःखद घटनाक्रम उपरांत सांसद ज्योत्सना महंत ने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन