Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को कराया गया अवगत

Vivek Sahu

Fri, Sep 22, 2023
कोरबा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभावार मतदानकेन्द्रों की जानकारी से अवगत कराया गया। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए विधान सभावार मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, एवं नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भिजवाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। कोरबा जिले के विधान सभा 20- रामपुर, 21- कोरबा, 22- कटघोरा, एवं 23 पालीतानाखार के कुल 1080 मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन विधान सभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर ऑफिसर द्वारा किया जाकर प्रतिवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 20- रामपुर, 21- कोरबा, 22 कटघोरा एवं 23 - पाली तानाखार के द्वारा संकलित किया जाकर निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसमें रामपुर विधानसभा अंतर्गत भवन परिवर्तन की संख्या 6,नाम परिवर्तन की संख्या 10, विधानसभा कोरबा अंतर्गत भवन परिवर्तन की संख्या 9, स्थल परिवर्तन की संख्या 8 और नाम परिवर्तन की संख्या 6 है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन