Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: मुंगेली जिले में अवैध कबाड़ी पर चला पुलिस और प्रशासन बुलडोजर

Vivek Sahu

Wed, Oct 9, 2024
मुगेली (न्यूज उड़ान) 09 अक्टूबर 2024 मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले और विभिन्न अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।   इसी कड़ी में पूर्व में जिला मुख्यालय में पुलिस द्वारा सिटी कोतवाली मुंगेली अंतर्गत कबाडी के आड़ में अवैध धंधा करने वाले पर कार्यवाही की गई थी।   जिला मुख्यालय मुंगेली में मुसलमानों के कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित शासकीय जाँच दौरान यह तथ्य सामने आया कि भूमि खसरा 993 पर अवैध कब्जा कर असगर खान द्वारा कबाड़ी दुकान का संचालन किया जा रहा था।   संचालक को पूर्व में शासकीय भूमि से कबाड़ी दुकान को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।   दुकान संचालक को नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटाने हेतु आज पुलिस और प्रशासन द्वारा कबाड़ी दुकान का संचालन करने के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि पर से कबाड़ी दुकान के लिए बनाए गए संरचना को तोड़ा गया और कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की गई।   कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मुंगेली श्री कुणाल पांडेय, नगर पालिका सीएमओ श्री आशीष तिवारी सहित राजस्व, थाना प्रभारी कोतवाली संजय सिंह राजपूत व पुलिस और नगर पालिका के अमला मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन