Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं हवन।

Vivek Sahu

Tue, Feb 25, 2025
श्री सप्तदेव मंदिर में श्री महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं हवन। महाशिवरात्रि का पर्व भारत में बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालूगणों के द्वारा व्रत, उपवास, दर्शन, अभिषेक तथा हवन किया जाता है। इसी तारतम्य में श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में भी श्री महाशिवरात्रि पर्व दिनाँक 26.02.2025 दिन बुधवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन मंदिर में प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक भगवान श्री शिव जी का ’’रूद्राभिषेक’’ किया जायेगा तत्पश्चात दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक हवन किया जायेगा तत्पश्चात भगवान की आरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा।   श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनो से सविनय आग्रह किया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में सह परिवार अधिक से अधिक की संख्या में पधारकर महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं हवन का पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन