Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला 8 जून को टीपी नगर में, ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ विषय पर होगा मंथन।

Vivek Sahu

Sun, Jun 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )“विकसित भारत का अमृतकाल” विषय को केंद्र में रखकर संकल्प से सिद्धि के 11 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आगामी 8 जून 2025, दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से आशीर्वाद प्वाइंट, टीपी नगर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के मुख्य अतिथि होंगे बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष माननीय श्री अनुराग सिंहदेव जी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी एवं जिला संगठन प्रभारी आदरणीय श्री गोपाल साहू जी का मार्गदर्शन भी इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी देना, संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना है। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संयोजक ज्योतिनंद दुबे, जिला सह संयोजकगण सतविंदर पाल बग्गा, श्रीमती मंजू सिंह एवं विकास अग्रवाल की ओर से कार्यशाला में सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। कार्यशाला में अपेक्षित सहभागिता: 1. प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य 2. जिला पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य 3. जिला टोली 4. मंडल अध्यक्ष / निर्वतमान मंडल अध्यक्ष 5. मंडल टोली 6. मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य 7. मोर्चा के जिला अध्यक्ष / महामंत्री 8. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक / पदाधिकारी 9. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक 10. नगर निगम के महापौर / पार्षद 11. नगर पालिका / पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / पार्षद 12. जिला पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्य 13. जनपद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष   यह कार्यशाला पार्टी संगठन की दिशा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।   कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन