Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: दीपका पुलिस द्वारा गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक।

Vivek Sahu

Tue, Oct 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20.10.2024 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गेवरा खदान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से डीजल की चोरी की जा रही है।   उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को खदान क्षेत्र से पकड़ा गया और उनके कब्जे से 58 जारीकेन में 2030 लीटर डीजल और घटना में उपयोग किए 2 नग बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। आरोपीगण 1. शशी चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 25 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार 2. सलिक राम उइके पिता विरेन्द्र सिंह उइके 30 साल साकिन खलारी पारा नोनबिर्रा थाना पाली 3. अजय दास महंत पिता मंगलदास महंत उम्र 26 साल साकिन पचपेढी थाना उरगा हा.मु. विजय नगर दीपका थाना दीपका 4. नवलसिंह राज पिता प्रेंमसिंह राज उम्र 33 साल साकिन नोनबिर्रा थाना दीपका 5. निलेश यादव पिता सहेत्तर लाल यादव उम्र 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार 6. संदीप कुमार श्रोते पिता गौतम सिंह श्रोते उम्र 18 साल साकिन सिरकी थाना दीपका 7. मयाराम निर्मलकर पिता स्व.कृपाराम निर्मलकर उम्र 31 साल साकिन विजयनगर दीपका 8. रितेश दास पिता रामायण दास उम्र 20 साल साकिन महुआडीह थाना हरदीबाजार 9. संजय चौहान पिता अजीत चौहान उम्र 20 साल साकिन केराकछार थाना दीपका 10. रघु बिझंवार पिता दुजराम बिझंवार उम्र 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार 11. ओमप्रकाश कंवर पिता विश्राम सिंह कंवर उम्र 27 साल साकिन जमनी मुडा थाना पाली सभी जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन