Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: जिला प्रशासन व प्रेस क्लब कोरबा के मध्य खेला गया स्वीप सद्भावना मैच

Vivek Sahu

Sat, May 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )  कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब के मध्य स्वीप क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन टीम के कप्तान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खेले गए रोमांचक मैच में प्रेस क्लब की टीम विजयी हुई। मैच समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा विजेता टीम प्रेस क्लब के कप्तान एवं उपविजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों, सदस्यों व दर्शकों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन