Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया

Vivek Sahu

Wed, Aug 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   विकास महतो, जिन्हें यूथ आइकॉन के रूप में जाना जाता है, की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर लोगों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी। महिलाओं के बीच भी विकास महतो की लोकप्रियता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कोरबा की हजारों महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया।   महिलाओं ने इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।   विकास महतो ने भी इस स्नेह को स्वीकारते हुए कहा कि वे अपनी दीदी-बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा से संकल्पित है और आगे भी रहेंगे।   भाजपा के इस युवा नेता ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए, इस दिन को समाज के लिए समर्पित किया।   विकास महतो की राजनीतिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना रहा है। वे न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं।   उनके नेतृत्व में पार्टी कोरबा में लगातार मजबूत हो रही है, कोरबा विधानसभा के अभेद किले को ध्वस्त करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।   उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी ही किसी भी समाज के विकास का आधार है।   इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकास महतो को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।   सभी ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास महतो का समर्पण और मेहनत ही उन्हें एक सच्चा जननेता बनाती है। विकास महतो का जन्मदिन उनके लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन