Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कोरबा शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हुई ।

Vivek Sahu

Sun, Mar 30, 2025
कोरबा शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हुई । मध्य नगरी व्यापारी संघ कोरबा ने इसको लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को पत्र सौंपा है और दुकान के स्थान परिवर्तन की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।   महिलाओं और राहगीरों को हो रही परेशानी व्यापारियों के अनुसार, शराब दुकान के चलते क्षेत्र में दिन-रात नशे में धुत लोग गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं।   सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उनका आना जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन