Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: पार्षद एवं भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन के करकमलों से हुआ "The Golden Spoon Restaurant" का भव्य उद्घाटन

Vivek Sahu

Sat, Jun 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) निहारिका स्थित स्मृति उद्यान के समीप नव-निर्मित The Golden Spoon Restaurant का शुभारंभ समारोह शनिवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।   इस अवसर पर पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रेस्टोरेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। शुभारंभ अवसर पर नगर निगम कोरबा के लोकप्रिय सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।   रेस्टोरेंट का संचालन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अजय खरे द्वारा किया जा रहा है।   उद्घाटन के बाद श्री नरेंद्र देवांगन ने श्री खरे एवं उनके परिजनों को इस नव प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि The Golden Spoon शहरवासियों के लिए स्वाद, सेवा और सौजन्य का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान न केवल स्वाद प्रेमियों की पसंद बनेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक मजबूत माध्यम भी सिद्ध होगा।   समारोह के अंत में अतिथियों ने रेस्टोरेंट की व्यवस्था, साज-सज्जा और व्यंजनों की सराहना की। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन