Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: इमलीडुग्गू के लोगों ने किया चक्काजाम

Vivek Sahu

Tue, Feb 21, 2023

कोरबा। जिले के ईमलीडुग्गू वार्ड में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वार्ड के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस चक्काजाम में वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सड़क पर बैठ गए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों के प्रदर्शन को समाप्त करवाया। मांगो को पूर्ण करने के लिए क्षेत्र वासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में फिर से चक्काजाम करने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार भारी वाहनों के परिचालन से उड़ने वाली धूल से परेशान ईमलीडुग्गू वार्ड के लोगों ने अपनी घोषणा के मुताबिक कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया। वार्ड के बीच से भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही क्षेत्र के तालाब का सौंदर्यीकरण करने प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। निर्धारित अवधी में मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने फिर से चक्काजाम प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन