Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कोरबा पुलिस लाइन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत।

Vivek Sahu

Thu, Jun 12, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )12 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।   मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव साथ आए।   हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा श्री मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण, पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का किया अनावरण। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत रिसदी के कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूरी पेड़ का रोपण किया। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मौलश्री, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बादाम के पौधे का रोपण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन