Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीपा का करेंगे शिलान्यास जिला स्तरीय कार्यक्रम विकासखंड कटघोरा के रंजना गौठान में होगा आयोजित कोरबा / जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 10 चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जाएगा। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में दो इंडस्ट्रीयल पार्क बनेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीपा का शिलान्यास करेंगे। जिला स्तरीय रीपा शिलान्यास कार्यक्रम विकासखंड कटघोरा के रंजना गौठान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक  मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में जिले के चयनित 10 गौठानों में विकासखंड कोरबा के चिर्रा और पहन्दा गौठान, कटघोरा के रंजना और अरदा, पाली के केराझरिया और नोनबिर्रा, करतला के सुपातराई और कोटमेर एवं विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के पाली (दुल्लापुर) और सेमरा गौठान शामिल है। इन गौठानों को रीपा के माध्यम से स्थानीय, शासकीय एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से इन इंडस्ट्रियल पार्क में निजी उद्यमियों और ग्रामीणों को उद्यम लगाने प्रोत्साहित किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन