Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: कोरबा दौरे पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का आत्मीय स्वागत, दीपका कोयला खदान का निरीक्षण एवं कर्मवीरों का सम्मान।

Vivek Sahu

Tue, Jul 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे आज कोरबा दौरे पर पहुंचे। दीपका स्थित प्रगति हाउस में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने दीपका स्थित एसईसीएल (SECL) द्वारा संचालित कोयला खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने खदान के उत्पादन, परिचालन और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत एसईसीएल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंत्री श्री दुबे दीपका क्षेत्र में आयोजित उत्कृष्ट कर्मियों के सम्मान समारोह में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मवीरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।   कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत, सरगुजा संभाग प्रभारी श्री ज्योति नंद दुबे, भाजपा प्रदेश सदस्य श्री लक्की नंदा, एमआईसी सदस्य श्री अजय कुमार चंद्रा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा न केवल कोरबा के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रहा, बल्कि ऊर्जा नगरी कोरबा में जनप्रतिनिधियों व कर्मवीरों के सम्मान के माध्यम से जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन