Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: मोदी सरकार ने पाकिस्तानी सरकार के ट्विटर अकाउंट किए बंद

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से ट्विटर और मोदी सरकार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही हैं, जिसमें भारत सरकार ने ट्विटर को कुछ डाटा हटाने के लिए कहा था लेकिन ट्विटर केंद्र के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया था। अब केंद्र ने भारत में पाकिस्तान सरकार के सभी तरह के ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया है। यानी की भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं देख सकेगा। वह क्या पोस्ट करते हैं, कैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल होगी। इस तरह की कोई चीज भारत में नहीं देखी जा सकेगी। भारत में शनिवार को पाकिस्तानी सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया। भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद किया गया है। आधिकारिक हैंडल के ट्विटर पेज पर लिखा था कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट को रोक दिया गया है। ट्विटर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह का यह पहला हमला नहीं है। खाते को पहले भी बैन कर दिया गया था लेकिन बाद में फिर इस सक्रिय कर दिया था। जुलाई में जब भारत ने कई पाकिस्तानी हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया था, तब खाते को रोक दिया गया था, लेकिन बाद में इस फिर से सक्रिय कर दिया गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन