Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) रात के करीब 11:30 बजे जब घर के सभी सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी घर के दरवाजे के पास काले-पीले रंग का एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया, अचानक सांप को देखकर परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया,घटना कोरबा के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की है, जहां वीर सिंह के घर के दरवाजे के पास Banded Krait (अहिराज) सांप दिखाई दिया,परिवार के लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना जितेंद्र सारथी को दी।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अहिराज सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया, सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज एक विषैला सांप है, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है, यह सांप सामान्यतः रात के समय अधिक सक्रिय रहता है,ऐसे में इसे देखकर घबराने या खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।

देर रात भी मौके पर पहुंचकर मदद करने के लिए वीर सिंह एवं उनके परिवार ने जितेंद्र सारथी तथा उनकी संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें और न ही खुद पकड़ने की कोशिश करें।

वन्यजीवों को सुरक्षित बचाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन