Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

रात्रि में दो मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशरूका गैस सिलेंडर, साइकिल,सिल्वर का सीढ़ी, सबमर्सिबल पंप किया गया बरामद।

कोरबा (न्यूज उड़ान )प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी रामकुमार साहू दिनांक 19.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.04.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 20.04.2026 के रात्रि 3:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के परसाभाठा मकान के अंदर घुसकर किचन में रखें इंडियन गैस का सिलेंडर, बच्चों का छोटा साइकिल एवं इसके पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन के दरवाजा को खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी का छोटा टुल्लू पंप, इंडियन गैस एवं एक सिल्वर का सीढ़ी को चोरी कर ले गया है ।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी से दिशानिर्देश प्राप्त कर अति पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी से मार्ग दर्शन प्राप्त कर अज्ञात चोर एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश की जा रही थी।

विवेचना दौरान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा का अध्ययन करने पर तीन युवक चोरी की घटना को कार्य करते दिखे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

मामले में आरोपी मनोज साहू उर्फ़ मोनू यादव के द्वारा चोरी गई उक्त मसरूका को अपने घर में छुपा कर रखना बताने पर आरोपी मनोज कुमार साहू के घर से पेश करने पर चोरी गई मसरूका को जब तक किया गया है प्रकरण में आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

अपराध क्रमांक 228/2026 धारा – 331(4), 305 BNS।

नाम आरोपी – मनोज यादव उर्फ मोनू यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 20 वर्ष, पता परसाभाठा शिव मंदिर के पास बालको, थाना बालको नगर, जिला कारेबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन